google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद के कुछ विभागों की सरकारी गाड़ियों का हो रहा है दुरुपयोग,सरकारी कार्यो के बाद चालक कर रहे दुरपयोग


Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
जिला मुख्यालय बालोद के विभागों में ज्यादातर गाड़ियां किराए पर चल रही है तो वहीं उनका दुरुपयोग भी दिख रहा है जिससे प्रशासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है
कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है कि कुछ विभागों की गाड़ियों को जिले के कुछ अधिकारी वा ड्राइवर अपने घर आने जाने में उपयोग भी करते हैं और अपने निजी काम व बुकिंग पर भी चला रहे हैं। वही कुछ ड्राइवर की मौज हो जाती है ।जिस दिन उस विभाग के अधिकारी कहीं छुट्टी में रहते हैं उस दिन ये लोग अपने आप को खुद का गाड़ी मालिक मानते हुए उस गाड़ी में अपने यार दोस्तों को लेकर गांव की गलियों चौक चौराहों में जाकर रौब झाड़ते नजर आते हैं और सरकारी गाड़ियों में बैठकर कुछ जगह पिकनिक और पार्टी में भी जाते है।


गाड़ी की सायरन बजाने को लेकर उधर से गुजर रहे संवाददाता बोधन भट्ट ने गाड़ी के अंदर झांक कर देखा तो वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था ड्राइवर को पूछने पर बोला की मैं ही गाड़ी मालिक हू जिसको जो करना है कर लो वह यह कहकर वहां से निकल गया
केस 01:- कुछ दिन पहले बालोद आबकारी विभाग की गाड़ी पर कोमेश देशमुख सुंदरा निवासी ड्राइवर गाड़ी का दुरुपयोग करते हुए वहां से गुजरा और अपने आपको अधिकारी का खास आदमी बताते हुए रोब झाड़ने लगा


केस 02- विद्युत विभाग में लगी गाड़ी ग्राम खपरी का निवासी ड्राइवर अपने आने जाने में उस गाड़ी का उपयोग करते हैं और मौका मिलने पर बुकिंग में भी चलाने की खबर आ रही है ।गाड़ी न,Cg 07Bx3195 बूलेरो
केस 03 – ताजा उदाहरण आज की है जो पुलीस विभाग की इस न,Cg 24 S 5453 की गाड़ी का ड्राइवर राजेंद्र ठाकुर ग्राम दरबारी नवागांव ने बताया कि एस,डी,ओ पी की गाड़ी है। उस गाड़ी पर ड्राइवर ने अपने चार दोस्तों के साथ सराब पीकर जगनाथपुर के चौक चौराहों पर सायरन बजाते हुए दरबारी नवागांव की ओर आगे बढ़े वहीं वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी गाड़ी को खड़ा करके तालाब पार में शराब भी पिए और करीब 1 घंटे के अंदर जगन्नाथपुर से दरबारी नवागांव 4 बार आना जाना किए है।

सवांददाता ने इस मामले पर सम्बंधित अधिकारी से बात की तो कहा गया की में तो अभी बाहर हु। आकर इस विषय को देखता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *