Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बिजली बिल के बेतहाशा वृद्धि का विरोध,ऑफिस का घेराव,परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया

बिजली बिल के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मगरलोड के द्वारा बिजली ऑफिस का घेराव कर ऑफिस परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं जिला मंत्री मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने कहा कि वर्तमान में बिजली बिल में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।जिसके चलते आम जनता परेशान है।उपभोक्ताओं को इतना अधिक बिल पटाने में बाध्य किया जा रहा है की लोगों आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।सरकार बिजली बिल माफ करने की बात अपने घोषणापत्र में की थी।लेकिन वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा 3 गुना 4 गुना अधिक बिल पटाने के लिए बाध्य किया जा रहा है।जिससे आम जनता परेशान हैं इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला के उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला के मंत्री चेतन साहू,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी,पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,मंडल अध्यक्ष विजय यदु,जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव,मंडल उपाध्यक्ष खिलेश साहू,भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष बसंत साहू,महामंत्री घनश्याम साहू,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हिरंजन साहू,पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष लोकेश साहू, मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष टीकम साहू,मन की बात के संयोजक जीवन लाल साहू,पार्षद द्वय झमित सिन्हा,दुर्गा साहू,मीडिया प्रभारी देवराज देवांगन,महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य नंदनी सिन्हा,राधाबाई साहू,हेम कुमारी चौहान,शांति देवांगन,भानु साहू,उर्वशी साहू,मुरली सिन्हा,टिकेश्वर साहू,लोकेश्वर ध्रुव,शशिकांत ध्रुव, शुभम शर्मा,गुलशन साहू कार्यालय प्रभारी,भूपेंद्र साहू,कोमल दीवान रोहित साहू,संत गुरु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *