
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के द्वारा मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी को लेकर बैठक
सरायपाली विकासखंड के ग्राम बलौदा एवं बसना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भंवरपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक मुलाकात कार्यक्रम के तहत आगामी 7 तारीख को आना तय हो गया है। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंग छवाई, आकाश राव गिरपुंजे, एसडीओ यातायात राजेश देवांगन, एसडीओपी प्रेम साहू पिथौरा, बीएसबी सुधीर ठाकुर महासमुंद एसडीओ पीडब्ल्यूडी, चौकी प्रभारी भंवरपुर योगेश सोनी, सरपंच प्रतीक देवांगन, बलौदा चौकी प्रभारी उदयराम साहू की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री आगमन को लेकर कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों की तैयारी बैठक जारी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम भोई ने बताया कि आगामी 07दिसम्बर को ग्राम बलौदा में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री जी का भेट मुलाकात कार्यक्रम होना प्रस्तावित है, इस विषय को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुईपाली के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत बलौदा समरसता भवन में दोपहर 2बजे रखा गया है। जिसमे सभी कार्यकर्ताओ को उपस्थित होने की अपील की गई ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904