google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर युवा समाजसेवी रूपेश कुमार ने दिव्यांगजनो को किया सम्मानित,दिव्यांगजनो के चेहरे में झलकी खुशीयां

सरायपाली – अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शहर के ईवास वुडलैंड इंग्लिश स्कूल परिसर में युवा समाजसेवी रूपेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग दिवस की महत्ता और दिव्यांगों को समाज में स्थान दिलाने के लिए बुद्धिजीवियों और उपस्थित गणमान्यों ने अपने उद्बोधन दिए। ज्ञात हो कि युवा समाजसेवी रूपेश कुमार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित होकर शिरकत करने के लिए सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ उपस्थित हुए थे जिनका युवा समाजसेवी रूपेश कुमार द्वारा पुष्पहार से सम्मानित किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापक श्रीमती डॉक्टर संध्या भोई ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के दौरान दिव्यांग जनों का सम्मान किए जाने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है वही सेवानिवृत्त प्राचार्य खेमराज पटेल जी ने अपना उद्बोधन में कहा कि समाज मैं दिव्यांग जनों में आगे लाने और उचित सम्मान दिए जाने के लिए समाजसेवी रूपेश कुमार द्वारा शुरू की गई पहल काफी प्रशंसनीय है कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती शोभना कोष्ठा एवं नमिता भास्कर मिंज ने उपस्थित होकर दिव्यांग जनों को सम्मानित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में दिव्यांगों को समुचित स्थान दिलाने में भारतीय सविधान में अनेक प्रावधान है समाज में इनका सम्मान होना गर्व की बात है कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष चरण सिंह साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ,जिला महामंत्री जितेंद्र साहू, ब्लॉक सचिव सव्य कुमार नायक, जिला सचिव प्रफुल्ल बरिहा, राहाश बाघ, बजरंग यादव के साथ राजकुमार कँधेर (दिव्यांग संघ अध्यक्ष) देवराज बढ़िया पूरन पटेल सुशीला प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राजकीय गीत के साथ की गई तथा दिव्यांग जनों के स्वागत में छोटे-छोटे स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांग जनों का स्वागत किया गया जिसमें कर्मचारी संगठन से उपस्थित दिव्यांग जनों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया जबकि ग्रामीण इलाकों से उपस्थित दिव्यांग जनों को कंबल और मच्छरदानी कीट प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके साथ स्कूली बच्चों को अध्ययन कीट की सामग्री प्रदान कर सम्मानित करते हुए समाज में बेहतर स्थान दिलाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ईवास स्कूल के शिक्षक गण और छात्रों को भी सम्मानित किया गया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के स्टाफ और छात्रों की ओर से सहयोग प्रदान किया गया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। गौरतलब है कि सरायपाली शहर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी रूपेश कुमार के तत्वाधान में पहली बार आयोजित किया गया था जिसे लेकर दिव्यांगजन में काफी उत्साह देखा गया वहीं पूर्व में भी रूपेश कुमार द्वारा ग्रामीण इलाकों में विगत 4 वर्षों से इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्रीमती शेफाली मसीह, अनुराग मसीह ,सुरेंद्र नंद, परमानंद तांडी, सुशीम सिंह ,आदीप कुमार, मुकेश कुमार साहू ,मोहन नंद ,दयानंद यादव ,प्रहलाद कन्धेर, विक्की कुमार सहित स्थानीय जनों का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम संचालन प्रकाश सोना द्वारा किया गया जबकि समापन पर आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती शेफाली मसीह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *