Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सर्किल स्तरीय गीता जयंती 4 दिसंबर को संपन्न

कोसरिया रावत यादव समाज सर्किल डौंडीलोहारा जिला बालोद में गीता जयंती का महापर्व भेड़ी पंचायत के अधीनस्थ ग्राम भरदा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दिन रविवार को मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्किल के 17 पंचायत एवं डौंडीलोहारा नगर के महिला पुरुष एकत्रित हुए, सुबह 11:00 बजे भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना पश्चात 11:30 बजे कलश यात्रा ग्राम के प्रत्येक मोहल्ले में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पर वापस आए। फिर ध्वजारोहण के पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। गीता जयंती का महापर्व प्रत्येक वर्ष कोसरिया रावत यादव समाज के द्वारा अगहन महीना के शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि को मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्किल क्षेत्र मैं पंच, सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पटेल वर्तमान में पदस्थ हैं, जिसे समाज के द्वारा श्रीफल, गीता ग्रंथ, एवं राम नाम अंकित गमछा से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा दसवीं, 12वीं, स्नातक संगीत कला, क्रीडा के क्षेत्र में सर्किल स्तर पर प्रवीण सूची में जिनका नाम अंकित है, उन्हें भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान उपेंद्र कुमार यादव जूनापानी, 80.8/, द्वितीय स्थान लेमन कुमार यादव ग्राम पिंगल 80.5/, कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान तोरेदकुमार यादव जूनापानी 82.2%, स्नातक में प्रथम स्थान गुलशन कुमार यादव कुसुमकासा 83.5%, द्वितीय स्थान कुमारी अलका यादव जटादाह 66.6 प्रतिशत, संगीत कला में प्रथम स्थान उपेंद्र यादव जूनापानी, दुर्ग संभाग तबला वादन, में द्वितीय , क्रीडा में देवनाथ यादव ग्राम खम्हार टोला, राष्ट्रीय स्पर्धा में सम्मिलित। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विधा को भी जोड़ा गया था। जिसमें रिकॉर्डिंग डांस के माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी भोयर, जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, अध्यक्षता श्री सुरेश कुमार यादव सर्किल अध्यक्ष डौंडीलोहारा, विशेष अतिथि श्री देव नारायण साहू सरपंच ग्राम पंचायत भारदा, श्री राम प्रसाद मानकर, श्री रूम लाल भू आर्य श्री दुर्योधन यादव, श्री राजाराम तारम, श्री राकेश कुमार, श्री महा सिंह यादव, श्री सुखराम यादव, श्री चंद्रहास यादव जिला अध्यक्ष, श्री रूप लाल यादव सचिव, श्री अशोक कुमार यादव उपाध्यक्ष, श्री द्वारपाल यादव संगठन मंत्री, श्री राम जी यादव सह सचिव, एवं श्रीमती रामेश्वरी यादव जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्रीमती विमला यादव महामंत्री जी थी। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए श्री उमेश यादव, श्री प्रदीप यादव, श्री सुखराम यादव, श्री निरंजन यादव, श्री घनश्याम यादव, श्री गोपी यादव, श्री श्रवण यादव, श्री हगरू राम यादव एवं समस्त पंचायत अध्यक्ष तथा समस्त ग्राम वासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *