google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे लोगों ने जनदर्शन में बताई अपनी माॅग एवं समस्याएं दिव्यांग महेश कुमार को मिला ट्रायसायकल



बालोद 06 दिसम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जिला जनदर्शन में पहुॅचे लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याआंे को सुना। डाॅ. श्रीवास्तव ने जनदर्शन में पहुॅचे सभी लोगांे से क्रमशः मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगांे के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपने समस्याआंे के निराकरण हेतु पहुॅचे जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मोखा के दिव्यांग वृद्ध श्री महेश कुमार की मांग पर तत्काल उसे ट्रायसायकल प्रदान किया गया। जिससे कि उसे आने-जाने में सुविधा हो सके। इस दौरान ग्राम सिंगारपुर के चैतराम धान पंजीयन में संशोधन कराने, ग्राम चिखली के ग्रामीणों ने ग्राम चिखली से पोराभांठा तक पहुॅच मार्ग निर्माण कराने, ग्राम खड़बत्तर निवासी आनंद राम ने प्रधानमंत्री आवास का लाभ प्रदान करने, ग्राम तितुरगांव निवासी उमेश कुमार ने अपने पिता स्व.शिवप्रसाद सिंह के विद्युत करंट लगने से निधन हो जाने पर मुआवजा राशि की मांग सहित अन्य लोगों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को सौंपे। इस अवसर पर एडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *