Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा पहुंचे, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने 1.97 करोड़ की लागत से बने सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित थाने के लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा पहुंचे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा यहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्थानीय जनों ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर स्कूली बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री उनके पास गए और बच्चों से बात कर उनके स्कूल और वहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवनिर्मित बलौदा थाना के लोकार्पण के लिए पहुंचे। थाना बलौदा में छतीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर उन्होंने रोजनामचा भी दर्ज किया। मुख्यमंत्री ने 1.97 करोड़ की लागत से बने सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित थाने के लोकार्पण के पश्चात थाना परिसर में कदम्ब का पौधा भी लगाया। इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर भी उपस्थित हैं।

सुरेश गुप्ता, सरायपाली:

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: ग्राम भंवरपुर,विधानसभा-सरायपाली व जिला महासमुंद

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम भंवरपुर निवासी आदिवासी किसान श्री उद्ल सिंह पोर्ते के घर फुलकांस की थाली में बड़ी ही सादगी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री ने किसान श्री पोर्ते के घर के बाड़ी से निकले सुनसुनिया, करेला,तिवरा और मुनगा भाजी का बड़े चाव से लिया आनंद

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिमीकांदा, गारे वाला कड़ही,तिवरा दाल,रहर दाल,बिजौरी,सील बट्टे से पीसी टमाटर चटनी का भी लिया

: भंवरपुर ब्लॉक बसना

  1. ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
  2. भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा।
  3. मंदरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलव
  4. पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जायेगा।
  5. भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
  6. भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
  7. भंवरपुर में ओपन जिम खोला जायेगा।
  8. भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *