Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लाखों का कृष्णकुंज,पानी की कमी से दम तोड़ रहा

वन विभाग द्वारा लाखो रुपए खर्च कर कृष्णाकुंज बनाया गया है
पानी की कमी व देखरेख के अभाव में दम तोड़ रही है पेड़ पौधे


Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
छत्तीसगढ़ सरकार ने बालोद जिले के वन विभाग के परीक्षेत्र में डी एम एन मद,खनिज न्यास निधि से 19 लाख ,53 हजार रुपए खर्च कर कृष्णाकुंज बनाया है जहा बालोद नगर वासी कृष्णा कुंज में जाकर सुकून के पल बिता सकते हैं और वहां पर छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं
उस स्थान पर गुमटिया भी बनाई गई है जिसमें छोटे दुकानदार को नगर पालिका द्वारा किया जाएगा कृष्णाकुंज का लोकार्पण 19 ,8,2022 को छत्तीसगढ़ कैबिनेट महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद , संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य सोना देवी देसलहरा ,बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित जिले के तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे और कृष्णाकुंज की काफी सराहना भी किए थे और वहां पर हरियाली लाने हेतु कुछ जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण भी किए पर अब वही पौधा पानी की कमी के चलते मुरझा कर नस्ट हो रहे हैं क्योंकि उन पौधों को पानी देने के लिए वन विभाग के द्वारा माली की व्यवस्था तो की गई है मगर माली के साथ पौधों को पानी की भी जरूरत होती है वहां पर आने जाने वालों के लिए महिला एवं पुरुष के लिए एक ही प्रसाधन बनाया गया है मगर ताज्जुब की बात यह भी है कि उस में पानी की व्यवस्था पालिका के द्वारा अब तक नहीं की गई है मात्र तो शोपीस के लिए एक सिंटेक्स टंकी रख दिया गया है इससे साफ जाहिर होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में वन विभाग के उच्च अधिकारी योजनाओं में पलीता लगा रहे हैं और जम कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं क्योंकि वहां पर पानी की व्यवस्था करवाना जरूरी नहीं समझे


राजेश कुमार नांदुरकर वन परीक्षेत्र अधिकारी बालोद
वन विभाग के द्वारा गुमटी आवंटन के लिए पत्र के माध्यम से और साथ में पानी की समस्या को नगरपालिका को सूचित कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *