
डौंडी लोहारा– भारत सरकार में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रदेश के डौंडी लोहारा विकास खंड डौंडी लोहारा आगमन के दौरान नगर मुख्यालय में निवासरत जिला मंत्री जयेश ठाकुर के निवास तक पहुँचे इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार , जिला अध्यक्ष आदिवासी मोर्चा विक्रम धुर्वे तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष तोशिन खान उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपने एक दिवसीय प्रवास पर डौंडी लोहारा विकास खंड के ग्राम बघमार में आयोजित क्रांतिवीर कंगला मांझी समारोह में शामिल होने पहुँचे थे तथा ग्राम बघमार से वापसी के दौरान केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते डौंडी लोहारा नगर मुख्यालय में निवासरत जयेश ठाकुर के घर तक पहुँच कर सौजन्य भेंट कर वापस दिल्ली वापस लौट गए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904