google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दानीटोला क्षेत्र में नहीं किया जा रहा मुरूम का अवैध खनन



बालोद 08 दिसम्बर 2022
जिले के दानीटोला क्षेत्र में मुरूम का अवैध खनन नहीं किया जा रहा है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि उक्त संबंध में मौका जांच किया गया, जिसमें कहीं भी मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत दानीटोला अंतर्गत मेसर्स कन्हैयालाल को मुरूम परिवहन हेतु 05 हजार घन मीटर की अनुमति दी गई थी। उन्होंने बताया कि मौका जांच में उपस्थित ग्रामीण, कोटवार व हल्का पटवारी को भविष्य में कहीं भी मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन होने पर इसकी सूचना खनिज विभाग को दिए जाने निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *