google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फिट इंडिया क्विज की परीक्षा में सेजेस के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सरायपाली स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय में प्राचार्य पी.के.ग्वाल के कुशल निर्देशन एवं व्याख्याता /तकनीकी के जानकार प्रदीप नारायण सेठ के मार्गदर्शन में प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी के सफल नेतृत्व में वरिष्ठ शिक्षक विनोद चौधरी के सहयोग, समर्पण से 20 विद्यार्थियों ने फीट इंडिया क्विज 2022 में अपना पंजीयन कराकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ली जाने वाली प्रारंभिक दौर (प्रीलिमिनेरी राउंड) की परीक्षा में शत् – प्रतिशत विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और खेल,फिटनेस, स्वस्थ जीवन शैली,विज्ञान संबंधी ज्ञान को क्विज के माध्यम से परखा. आठवीं कक्षा की रीतिका पटेल, महक गर्ग,नंदिनी पटेल,रीतिका दुबे,सिमरन सागर पटेल,अनुष्का प्रधान,अदिति साहू,मेहुल कर,फरहीन फातिमा,रिंकी साव, प्राची पटेल, फलक पटेल,सुमन पटेल,पायल साहू,पायल पटेल,आयुष पंडा,सोनाली प्रधान,अतुल पटेल, हर्षित चौधरी,रिया प्रधान ने क्विज में भाग लिया है.फिट इंडिया क्विज स्कूली बच्चों के बीच फिट इंडिया के संदेश का प्रचार- प्रसार करने और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए की गई.फिट इंडिया क्विज स्कूली छात्रों को समर्पित है जहां खेल और फिटनेस में रुचि रखने वाले देश भर के पंजीकृत विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में भाग लिए ।क्विज के माध्यम से फिटनेस और खेल संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया गया. बच्चों को फिट जीवन शैली अपनाने के लिए यह एक लोकप्रिय कार्यक्रम है। फिट इंडिया क्विज में प्रारंभिक दौर, राज्य स्तरीय दौर और राष्ट्रीय दौर शामिल हैं.पंजीयन, मॉक टेस्ट, एडमिट कार्ड प्राप्ति, बेबिनार 1,बेबिनार 2 , मोबाइल एप्प डाउन लोड करने, परीक्षा की तिथि और सत्र प्राप्त करना, फीट इंडिया क्विज में प्रतिभागिता हेतु इन प्रोसेस से गुजर कर विद्यार्थियों ने अपनी हुनर राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से दिखाया है. फिट इंडिया क्विज में शामिल होने का सुनहरा अवसर प्राप्त किया सेजेस सरायपाली के मिडिल स्कूल के पंजीकृत 20 विद्यार्थियों ने. इस क्विज प्रतियोगिता में बच्चों के प्रोत्साहन हेतु लाखों का ईनाम भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा रखा गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता पी. एन. सेठ,शिक्षक विनोद चौधरी, कंप्युटर शिक्षक अक्षय कुमार भोई,शिक्षिका रश्मि राजा,वरिष्ठ शिक्षक श्यामसुंदर दास, गजानंद प्रधान, विशिकेशन नैरोजी, रूपसिंह यादव आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *