google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पेंशनर समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया मंत्री अनिला भेड़िया ने

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने नगर के पुराना हॉस्पिटल के पीछे पेंशनर समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर पेंशनर समाज को विशेष सौगात दी है। जैसे ही भूमि पूजन स्थल पर कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया पहुंचे तो बुजुर्गों ने दोनों हाथ उठाकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया पेंशनर समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी शासन को अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अब समाज को नई दिशा देने विशेष पहल करने की जरूरत है जिसके लिए यह पेंशनर समाज एक जगह इकट्ठा होकर अपनी अनुभव का प्रयोग करते हुए लोगों को मार्गदर्शन करें। एक जगह बैठकर चिंतन करने के लिये भवन का अभाव था। जो आज पूरा हो गया है। आप सभी के मांग अनुसार भवन निर्माण की राशि स्वीकृत कर दी हूँ। सभी पेंशनर समाज के बुजुर्गों का आशीर्वाद मुझे मिलता रहे ताकि मैं भी इस भवन में आप लोगों के बीच बैठकर आप सब से सलाह मशविरा कर तथा आशीर्वाद पाकर कुछ और अच्छा करने का प्रयास करूं। हर व्यक्ति को कुछ ना कुछ करने की लालसा होती है जिससे सुकून मिलता है। नई नई योजना बनाकर युवा पीढ़ी तथा समाज को नई दिशा देने का प्रयास करें। तब कहीं जाकर हमारा समाज सशक्त और समृद्ध समाज रहेगा। हर व्यक्ति को इस पड़ाव से गुजरना पड़ेगा। आप सभी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि समाज को उचित दिशा देने आप जैसे अनुभवशील बुजुर्गों की आवश्यकता है। शासन प्रशासन को अपनी सेवाएं देने के बाद अब समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है आप सभी के अनुभव का लाभ मिलेगा। पेंशनर समाज के लिये भवन निर्माण होने से ऊर्जावानों का केंद्र बनेगा।मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, जिला महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति जनपद सदस्य राजाराम तारम, जनपद सदस्य लक्ष्मी भोयर, कांग्रेस संयुक्त सचिव नेतराम भांडेकर , जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कमलेश टॉक,मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली, नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, पेंशनर समाज अध्यक्ष सियाराम साहू, कामता प्रसाद साहू, एम ए आर खान, सहित गोपी नारायण साहू, पार्षद अनीता साहू , सुभद्रा देवांगन, झुमुकलाल कोसमा, अशोक चिनाब नारायण सिन्हा, कांग्रेस संयुक्त सचिव चंद्रशेखर चुरेन्द्र, दिलीप बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का काफिला ग्राम पंचायत भेंड़ी पहुंचकर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर ग्रामीणों को सौगात दिया। ग्राम के प्रवेश द्वार में ग्राम वासियों ने बाजे गाजे के साथ कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया का आगवानी करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया ।इसके साथ ही मंच में विराजमान करा कर स्वागत सत्कार की झड़ी लगा दी। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आप सबको मिले यही हमारी मंशा है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित ना रहे। आप सब लोग धान फसल के अलावा दलहन तिलहन की खेती करें । जिससे अच्छी आमदनी होगी । हमारी सरकार के द्वारा दलहन तिलहन से लेकर किसानों की उपज का समर्थन मूल्य तय कर दिया गया है । हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है जिसका आप सभी लाभ ले। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के प्रति आशीर्वाद बनाये रखने ग्रामीणों से अपील की। जिला महामंत्री हस्तीमल सांखला ने कहा कि मंत्री अनिला भेंडिया सबको खुश देखना चाहती है। आप भी उनका सहयोग करें। सरपंच रूक्मिणी राणा ने कैबिनेट मंत्री सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *