google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

समाज के जागरूक एवं आगे बढ़ चुके लोग जरूरतमंद लोंगो के मदद हेतु आगे आएं – मंत्री श्रीमती भेंडिया



राजाराव पठार मे आयोजित वीर मेला के दूसरे दिन की समारोह मे शामिल हुई महिला एवं बाल विकास मंत्री


बालोद 09 दिसम्बर 2022
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा की हमारे समाज के आगे बढ़ चुके एवं जागरूक लोंगो को समाज के जरूरतमंद व्यक्ति जो किन्ही कारणों से शैक्षणिक, आर्थिक एवं अन्य दृष्टि से हमसे पीछे छुट चुके हैं। उनके मदद के लिए आगे आना चाहिए। श्रीमती भेंडिया आज जिले के ग्राम कर्रेझर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप आयोजित राजाराव पठार मे अयोजित् वीर मेला मे अपना उदगार व्यक्त कर रही थीं। इस अवसर पर राजाराव पठार मे प्रति वर्ष आयोजित इस वीर मेला के आयोजन की सराहना भी की। उन्होंने कहा की राजाराव पठार मेला मे हमारे सामाजिक जन समाज के दशा और दिशा पर चिंतन करने के अलावा हमारी विलुप्त होती संस्कृति का प्रदर्शन एवं उसके संरक्षण व संवर्धन की दिशा मे भी कार्य करते है।श्रीमती भेंडिया ने शहीद वीर नारायण सिंह एवं आदिवासी समाज के अन्य महापुरुषों के योगदानों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं समाज प्रमुखगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *