
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बालोद का किया औचक निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण की ली जानकारी
स्ट्रांग रूम का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी
बालोद 09 दिसम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज तहसील कार्यालय बालोद का औचकर निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट में राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया और सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डायव्हर्सन, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खाता विभाजन के प्रकरणों के निराकरण की भी जानकारी ली और नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया और प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने इस दौरान सी-मार्ट के समीप स्थित स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ उपलब्ध निर्वाचन से जुड़ी सामग्रियों एवं मशीनों तथा स्ट्रांग रूम में सुरक्षा हेतु लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरा का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904