google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कमकापार में मिथलेश निरोटी के मुख्य अतिथि में एक दिवसीय मानसगान कार्यक्रम का शुभारंभ

डौंडीलोहारा ब्लॉक के आखरी छोर कमकापार में मिथलेश निरोटी के मुख्य अतिथि में एक दिवसीय मानसगान कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर किया गया इसके पूर्व मिथलेश निरोटी सहित उपस्थित अतिथियों का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ स्वगात करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये

मुख्यअतिथि के आसन्दी से सम्बोधित करते हुए कहा कि आज साल 2022 का आखरी दिन और इस दिन की बिदाई और आने वाले नए साल का स्वागत ग्राम में मानस गान के माध्यम से प्रभु श्रीरामचंद्र जी का रसपान करना अपने आप मे ये दर्शाता है कि हम सब भगवान श्रीरामचन्द्र के बातो को अपने जीवन मे अनुसरण कर बताये हुए मार्ग में चलना हमारी यही उद्देश्य होनी चाहिये और आने वाला साल आप सबका बेहतर हो यही कामना करने की बात कही ,। इस अवसर पर श्रीमती छबिला सिन्हा प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस , श्री राजाराम तारम जनपद सदस्य, खिलेश्वरी मंडावी जनपद सदस्य , सरपंच रवि टांडिया, खुमान सिंग कोरेटी ,सतीश यादव, मेश्राम, रामेश्वर साहु , दारा सिंह ,लछ्मण भंडारी, शुब्रत देशमुख, ग्राम प्रमुख, ग्राम पटेल, एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *