
मानस की भक्ति ही हमें शक्ति शांति और साहस प्रदान करती है। कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने ग्राम भूसरेंगा ..गुंडरदेही एवं ग्राम कुलिया ..गुरुर में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता एवं आध्यात्मिक सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते अपने उसी चिर परिचित अंदाज में मानस की चौपाइयों को दोहा सोरठा एवं छंदों को स्थानीय बोली में गीतों में पिरोते हुए कहा ।

कांकेर सांसद एवं संरक्षक तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ श्री मोहन मंडावी ग्राम भूसरेंगा में सांसद निधि से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण भी अपने कर कमलों से किए।। सांसद श्री मोहन मंडावी का मानस मंचों में उपस्थित होने का हर संभव प्रयास सदैव से रहा है। और इसी तरह से अपनी सांसद निधि का उपयोग भी मानस मंच निर्माण के साथ ग्राम विकास के अधोसंरचना में करते रहे हैं ।

गुण्डरदेही प्रवास के दौरान सांसद श्री मोहन मंडावी मण्डल अध्यक्ष गुण्डरदेही श्री दुष्यन्त सोनवानी के घर पितृ शोक कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति शोक सवेदना प्रकट किए। इस कार्यक्रम में शामिल रहे
ग्राम भूसरेंगा में सरपंच द्रोपति ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ,तेजराम साहू, बलराम पटेल, कमलेश्वरी साहू ,पूरन साहू आदि की मुख्य रूप से उपस्थिति रही ।
ग्राम कुलिया में सरपंच मीरा साहू जनपद सदस्य श्री आदित्य पिपरे सांसद प्रतिनिधि श्री मेहतर नेताम ग्रामीण अध्यक्ष श्री हेमनाथ ग्राम पटेल श्री हेमंत प्रसाद दुबे चिंताराम साहू आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904