
कुसुमकसा –ग्राम धोबनी (अ) में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि व बिरबल तारम सरपंच धोबनी (अ) की अध्यक्षता व छगनलाल ,रायसिंह,बहुर सिंह, तुलसि राम, के विशेष अतिथि में किया गया ,मिथलेश निरोटी सहित अतिथियों ने खेल मैदान में पूजा अर्चना व फीता काटकर कर क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया इस दरम्यान मुख्य अतिथि ने बैटिंग कर खेल का शुभारंभ किया
मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि की आसंदी से सभी खिलाड़ियों को संबोधित कर। खेल प्रतियोगिताओं द्वारा मनुष्य की अद्भुत शारिरीक क्षमता का उच्च प्रदर्शन देखने को मिलता है। तभी विजेता बनती है जब टीम का प्रत्येक खिलाड़ी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपनी प्रतिभा का खेल दिखाता है। सभी कहि किसी भी खेल में हमें हार जीत की परवाह ना करते हुए खेल को खेल भावना और शांति तरीके से खेलेने की अपील की इस अवसर पर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक समिति के अनिल कोवाची, अनिल निषाद, मनोज ,सिमेश ,जनक , पुराणिक,प्रमोद,लोकेश ,महेन्द्र, सहित सभी सदस्यगण व ग्रामीणजन उपस्थित थे आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम ईनाम 10,000 स्व. जग्गु राम निरोटी और स्व.धनाय बाई निरोटी के स्मृति में प्रदान किया गया है दिव्तीय ईनाम 6000 और तृतीय ईनाम 4000 रखा गया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904