Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राम जी जो एक मनुष्य है उनके चरित्र का वर्णन ही रामचरित _नरेश साहू


ग्राम पंचायत पलारी में आयोजित भव्य रामचरित मानस प्रतियोगिता के शुभारंभ में अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे श्री नरेश साहू जिला मंत्री भाजपा बालोद ने दीप प्रज्ज्वलित करके अपने व्याख्यान में कहा भगवान राम ने मनुष्य जाति में जन्म लिया था। हम सभी को पता है भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उनके चरित्र का वर्णन रामचरितमानस में दिया गया है। रामचरित मानस का मतलब है – राम जो एक मनुष्य है उनका चरित्र।
भाजपा नेता ने विस्तार से बताते हुए कहा किरामचरितमानस” शीर्षक मे मानस का अर्थ राम जी के सदगुणों से भरा चरित्र(कैरेक्टर) को सदैव प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन-मष्तिष्क मे रखना चाहिए।

आदि काल मे शिव जी ने इस रामकथा चरित्र की रचना कर के अपने मन या हृदय में रख लिया था।सुसमय आने पर पार्वती जी को मधुर शब्दों में सुनाया था।

रचि महेश निज मानस राखा ।

पाइ सुसमय शिवा सन भाखा।।

यह राम कथा सुधीजनों के दिल-दिमाग मे रखने के कारण ही प्राचीन काल से ही अनेक देशों में अनेक रुपों मे इंडोनेशिया, बर्मा ,लंका, जापान और मलेशिया आदि देशों में व्याप्त है।

सौ से भी अधिक रामायण का लेखन कार्य हुआ है।जिनमें वाल्मीकि कृत रामायण की रचना को सर्वश्रेष्ठ रचना माना जाता है, जो कि संस्कृत भाषा में रचित है।इसके अलावा तुलसीदास द्वारा रचित रामायण, भावार्थ रामायण, अध्यात्म रामायण, कम्बन ऋषि द्वारा लिखित रामायण आदि रामायण भी क्षेत्र विशेष मे प्रचलित हैं।
कार्यक्रम के लिए आयोजक समिति , ग्रामवासियों को बधाई देते हुए नव वर्ष की मंगलकामनाएं सहित वानिविराम किया।
कार्यक्रम में खेमलाल देवांगन महामंत्री भाजयुमो बालोद , ग्राम सरपंच , ग्राम समिति के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *