
डौंडी लोहारा — नगर में छत्तीसगढ़ प्रदेश का दान -पुण्य करने का पारंपरिक त्योहार छेर-छेरा पुन्नी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्थानीय वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने नगर पंचायत की स्वच्छता कर्मियों का छत्तीसगढ़ के त्यौहार छेरी छेरा पुन्नी के दिन किया दान देकर सम्मान किया।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बताया कि दान करना हमारी संस्कृति है। छत्तीसगढ़ में भी हिंदू संवत्सर के पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर हर घर में दान देने की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन कोई भी मांगने के लिए आ जाए तो उसे कुछ न कुछ देकर ही विदा किया जाता है। दान देने का यह पर्व छेरछेरा के नाम से जाना जाता हैँ। आज के दिन जब कोई किसी के घर दान मांगने जाता है तो वह ऊंची आवाज में गीत गाता है। ‘छेरी के छेरा छेरछेरा…माई कोठी के धान ला हेरहेरा… इस गीत को गाया जाता है। गीत सुनकर घर के लोग समझ जाते हैं कि कोई छेरछेरा मांगने आया है। घर के लोग अनाज, पैसे देते हैं। किसान यह मानते हैं कि दान देने से उनके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904