google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने ग्राम भालूकोन्हा में सड़क के नवीनीकरण कार्य का लिया जायजा



बालोद 07 जनवरी 2023
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भालूकोन्हा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् सड़क के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता का अवलोकन किया और अपने समक्ष सड़क की निर्धारित चैड़ाई का नाप कराया। कलेक्टर ने कहा कि सड़कों के निर्माण होने से अब ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *