
,कबीर पंथ के पथिक, प्रमुख संतों के सानिध्य में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने कबीर सत्संग मेला युवोदय कार्यक्रम भालूकोंहा.. अर्जुंदा में लिया साधुओं का आशीर्वाद। किया सत्संग मेला को संबोधित। साधुओं ने कांकेर सांसद को श्रीफल शाल सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित।
सांस्कृतिक ,सामाजिक, आध्यात्मिक ,सांप्रदायिक सौहार्द मेला में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने बाह्यआडंबर,सामाजिक कुरीतियों के विद्रोही संत कबीर की साखियो के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए कहाकि
कबीरा खड़ा बाज़ार में ,
मांगी सबकी खैर।
न काहू से दोस्ती
न काहू से बैर।।
संत कबीर ने समाज में फैली कुरीतियां बाह्यआडंबर, दिखावा को समाप्त कर समाज में सौहार्द ,भाईचारा ,समानता का सदैव संदेश देते रहे हैं ।ऐसे संत परंपरा के अग्रणी संत श्री निष्ठा साहेब बाराबंकी उत्तर प्रदेश, संत श्री गुरु भूषण साहिब जी सूरत, आचार्य मंगल साहिब जी नादिया, संत श्री रविकर साहेब जी सतगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ का सानिध्य पाकर आज मैं गौरवान्वित हूं ।
सांसद श्री मोहन मंडावी जी के साथ इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि भाजपा के नेता श्री प्रमोद जैन भी उपस्थित रहे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904