Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज डौंडीलोहारा का बैठक हुआ संपन्न


डौंडीलोहारा – छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर शाखा डौंडीलोहारा का अतिआवश्यक बैठक संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कामता प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती का वंदना प्रस्तुत किया गया। तहसील सचिव नौशाद गंगबेर द्वारा जिला अध्यक्ष टी आर महमल्ला, तहसील अध्यक्ष डौंडीलोहारा सिया राम सार्वा, तहसील मार्री बंगला देवरी अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा, संरक्षक संत राम सुधाकर, एवं अन्य वरिष्ठ पेंशनरों का परिचय कराते हुए पुष्प एवं श्रीफल के द्वारा सम्मान एवं मस्तिष्काभिषेक किया गया। अध्यक्ष श्री सियाराम सार्वा द्वारा जिला पेंशनर सम्मेलन में सहभागी होने वाले पेंशनरों का आभार व्यक्त करते हुए आय व्यय का वाचन किया गया। साथ ही नर्मदा में पेंशनरों का सम्मेलन के बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में नये सदस्यों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया जिसमें चुन्नी लाल साहू, शेर सिंह स्वेता, केशरू राम भुआर्य, एवं योगेश्वर श्रीवास्तव ने सदस्यता ग्रहण की। साथ ही गत माह दिवंगत पेंशनर कार्तिक राम खरे संजारी, अक्षय कुमार ठाकुर कोटेरा, खोरबाहरा राम ठाकुर नांहदा, सिया राम पाटिल खोलझर, चुन्नी लाल तांडे खैरीडीही, को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय स्टेट बैंक डौंडीलोहारा के प्रबंधक चंद्र दर्शन ठाकुर ने नामिनी, पीपीओ के अनुसार नामिनी, इत्यादि पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। बालोद जिला अध्यक्ष टी आर महमल्ला के नेतृत्व में डौंडीलोहारा एवं मार्री बंगला देवरी तहसील के पेंशनर समाज का पुनर्गठन किया गया। जिसमें डौंडीलोहारा से अध्यक्ष सिया राम सार्वा, उपाध्यक्ष भगवंत देवांगन, महिला उपाध्यक्ष रश्मि केराम, संरक्षक रामेश्वर सिंह ठाकुर, सचिव नौशाद गंगबेर, एवं कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू को मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यकारणी के लिए चुन्नी लाल साहू, योगेश श्रीवास्तव, रोहित देवांगन, गोवर्धन उर्वशा, श्रवण साहू, राजेन्द्र डड़सेना, शकुन्तला गोटे, वारूणी दिल्लीवार, उषा कामड़ी को मनोनीत किया गया। इसी तरह मार्री बंगला देवरी के लिए अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष पूना राम सोनकर, महिला उपाध्यक्ष लता ठाकुर, सचिव शांता प्रसाद मोहनमाला, कोषाध्यक्ष टीकम सिन्हा, एवं सहसचिव टहल सिंह देवांगन, संरक्षक संत राम सुधाकर, बी एल देवांगन, कार्यकारणी सदस्य भाव सिंह साहू, दया राम सूर्य वंशी, मंगल गौर, कुंवर सिंह ठाकुर, पी एल खरे, अहिल्या बघेल, भान बाई ठाकुर, फूल बाई निषाद, को मनोनीत किया गया। समस्त नवमनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को जिला अध्यक्ष टी आर महमल्ला ने बधाई दी। अंत में संत राम सुधाकर ने कल्याण मंत्र के साथ आभार व्यक्त किया ‌। उक्त जानकारी कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *