Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री ने मोहंदीपाट में पहुॅचकर किया मोहंदीपाट बाबा का पूजा-अर्चना एवं अश्व प्रतिमा का स्थापना मोहंदीपाट में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की



बालोद 08 जनवरी 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम मोहंदीपाट में मोहंदीपाट बाबा के मंदिर में पहुॅचकर पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य के आम नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में अश्व(घोड़ा) प्रतिमा का स्थापना भी किया। इस दौरान श्री बघेल ने आमजनता की मांग पर मोहंदीपाट में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा भी की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक संजारी-बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *