Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खूबलाल भट्ट को सर्वसम्मति से बनाया गया छत्तीसगढ़ प्रदेश भाट समाज का प्रदेश अध्यक्ष


Cg 24 आज तक
रिपोर्टर ,बोधन भट्ट बालोद
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाट समाज का कार्यकाल 3 वर्ष पूरे होने पर रविवार को बालोद में अन्य जिलों से पहुंचे सामाजिक बंधुओं ने , प्रदेश कार्यालय झुर्रीपारा बालोद में बैठक कर सामाजिक विषयों पर विशेष चर्चा की बीते 3 वर्षों में समाज के द्वारा जो कार्य किया गया उस पर पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बातें रखी जिसमे समाज के प्रति मेहनत और लगन को देखते हुए खूब लालखूब भट्ट बालोद को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष, तथा श्रवण कुमार जिला राजनांदगांव संगठन एवं प्रचार मंत्री, तेजराम राव बालोद संरक्षक, कमलेश राव बालोद को शाखा प्रधान का पदभार सौंपा गया
सभी नए पदाधिकारी गण सामाजिक नियमों को पालन करते हुए, अपने दायित्व को पूर्ण रूप से निभाने तथा समाज संगठन को मजबूत बनाने की शपथ ग्रहण किए बैठक में खूबलाल भट्ट, तेजराम राव ,कमलेश राव, लोकेश राव, रामेश्वर प्रसाद राव ,गोपी राव बालोद, वेंकटेश्वर राव सिकोसा, राजकुमार राव पैरी, लखन भट्ट, राजू भट्ट मड़ौदा, पोखन लाल बेलसोंडा महासमुंद, सूरज भट्ट देवरीखुर्द बिलासपुर, रजनीकांत खैरागढ़, संतोष कुमार पिपरिया खैरागढ़, महेंद्र भट्ट बोरसी दुर्ग, खेमलाल भट्ट बीरेझर राजनांदगांव, प्रेमलाल भट्ट ,सुखीत राम भट्ट सुखतरा कवर्धा, आदि पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *