
विवरण :मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपेश जैन पिता गौतमचंद जैन उम्र 32 वर्ष साकिन आशा टाकीज के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05 06.01.2022 की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके दुकान में रखे 40 नग लोहे के पाईप कीमती 26,000 रूपये को चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 457,380 भादवि0 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेद्ध यादव के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार राठौर तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव द्वारा अलग अलग टीम गठित कर आरोपीयो की पतासाजी किया गया, आरोपी पता तलाश दौरान आरोपीगण 01. राजेश निषाद पिता गिरधारी निषाद उम्र 44 वर्ष, 02. गोपाल विश्वकर्मा पिता फुलसिंह विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष, 03. सुनीता बाई उर्फ कुमारी वाई पति संतोष भंडारी उम्र 38 वर्ष सभी साकिनान वार्ड कोण्डेपावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से कमशः 20, 06, 05 कुल 31 नग लोहे का पाईप जुमला कीमती 20,150 रूपये को जप्त कर आरोपीगण को दिनांक 08.01.2023 को गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही मे थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी, आरक्षक मनोज साहू, एसकुमार तारम, प्रेमशंकर भुआर्य, अजय माहला की सराहनीय भुमिका रही है। आरोपी: 01. राजेश निषाद पिता गिरधारी निषाद उम्र 44 वर्ष,
- गोपाल विश्वकर्मा पिता फुलसिंह विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष, 03. सुनीता बाई उर्फ कुमारी बाई पति संतोष भंडारी उम्र 38 वर्ष सभी साकिनान वार्ड कोण्डेपावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904