
डौंडी लोहारा :- कांग्रेस सरकार में ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाली रोड में हो रही है बड़ी भ्रष्टाचार कांग्रेस के जनप्रतिनिधि का कमीशन में मस्त हैं।
देवलाल ठाकुर प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष
आखिर ग्रामीण क्षेत्रों के रोडो में लगने वाला डामर कहां जा रहा है रोड पर हो रहे भ्रष्टाचार पर मंत्री मौन क्यों है जनता जवाब मांग रही है।बालोद जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर माड़िया कट्टा के ग्रामीणों की मांग पर पहुचे ओर रोड का निरक्षण किया अधिकारियों से चर्चा भी किया ।


देवलाल ठाकुर ने कहा
बालोद जिले में बन रहे प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सभी रोडो का हाल बेहाल है रोड निर्माण में इस तरीके के भ्रष्टाचार हो रही है की रोड निर्माण होते ही कुछ ही दिनों के बाद आप अपने हाथों से रोड के लेयर को निकाल सकते हो नियम अनुरूप रोड नहीं बन रहे हैं आखिर कांग्रेस की सरकार में रोड बनाने के मामले में भ्रष्टाचार को इतना बढ़ावा क्यों मिल रहा है किन के संरक्षण में बढ़ावा मिल रहा है यह जांच का विषय है आज मढ़िया कट्टा से लोहारा तक बनने वाली रोड ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए तो जांच के लिए इरीगेशन आर ई एस सहित प्रधानमंत्री सड़क योजना के अभियंता सहित पूरी जिले की टीम पहुंची जहां पर भ्रष्टाचार होना पाया गया और ग्रामीणों के समक्ष ठेकेदार द्वारा रोड को पुनः उखाड़ कर बनाए जाने का वादा किया ऐसा कार्य नहीं किए जाने पर मड़ियाकट्टा सहित आसपास के ग्रामीण जिला में आंदोलन का रूप करेंगे इस दौरान गांव के सरपंच सीमा मंडावी जस्सू शर्मा कुशल नायक आनंद मंडावी बीरबल नेताम भगवानी सिन्हा संतराम सहारे सीताराम मंडावी भोला सिन्हा गिरवर को लिया रे सोनू देहारी सुखेंद्र सहारे सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904