Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अन्तर्राजिय फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुँची रायपुर, बालाघाट, डोंगरगढ, डौंडी की टीम

डौंडी :- स्थानीय पुलिस ग्राउंड में खेली जा रही अन्तर्राजिय फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है जिसमें रायपुर बालाघाट के साथ सेमीफाइनल खेलेगी वही डौंडी डोंगरगढ के साथ सेमीफाइनल मुकाबले खेलेगी। यह प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है जहाँ रायपुर की टीम अपने लीग का दोनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुँच गई लेकिन तीसरे लीग मैच में रायपुर की टीम डौंडी की टीम के साथ 4-1 के अंतर से हार गई लेकिन रायपुर सेमीफाइनल में पहुँच चुकी है। दूसरे सेमीफाइनल में चरोदा की टीम को डोंगरगढ की टीम ने 3-2 के अंतर से हरा दिया इस तरह डोंगरगढ की टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई। जहाँ उसका मुकाबला रायपुर की टीम के साथ होगा। सेमीफाइनल पहुँचने वाली चारो ही टीमो ने लीग मैच में अब तक गजब का खेल दिखाया है। ज्ञात रहे इस अन्तर्राजिय फुटबाल मैच में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमे दल्लीराजहरा, पूर्व विजेता उकवा माइंस, काटा भांजी उड़ीसा और चरोदा की टीम सेमीफाइनल की होड़ व टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *