Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में प्रदेश मंत्री कामता पटेल बैठक में हुए शामिल

सरायपाली पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्य समिति बैठक में शामिल हुए। प्रदेश मंत्री कामता पटेल विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रथम कार्यसमिति बैठक राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा इसे मतदान केंद्र तक ले जाने की बात कही गई इसमें मुख्य रूप से 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग समाज प्रमुखों एवं उद्यमियों का रिसर्च एंड पॉलिसी को लेकर तथा समाज प्रमुखों के साथ संपर्क अभियान भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर स्थानीय विधायक के निवास कार्यालय का घेराव तथा केंद्र सरकार के संचालित 114 योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को हर मतदान केंद्र में सुनने की व्यवस्था करने की बात कही गई बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल संगठन महामंत्री पवन साय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेलजीभाई मसानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ओपी चौधरी तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत लाल वर्मा आदि कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला। सभा का संचालन खिलावन साहू महामंत्री एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री राकेश चंद्राकर ने किया बैठक में प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री के तौर पर कामता पटेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *