Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क चौड़ीकरण में गरीबों के मकान तोड़े जा रहे,खुलकर हो रहा भेदभाव,नगरवासियों की मांग सड़क के दोनों तरफ हटाये जाए अतिक्रमण

सांसद मोहन मंडावी ने कल डोंडी लोहारा एसडीएम से कहा है। कि सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाकर कार्य किया जाए किसी के साथ भी अन्याय नही होना चाहिए सड़क के एक ही छोर से अतिक्रमण हटाकर गरीबों के मकानों को तोड़ना सही नही है। दूसरी तरफ भी अतिक्रमण तोड़े जाये

डोंडीलोहारा :- नगर के विवेकानन्द चौक से बनने वाले अम्बागढ़ चौकी मार्ग निर्माण के लिए प्रशासन ने 18 जनवरी को इंदिरा मार्किट से विवेकानंद मुख्य चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की लेकिन इस कार्यवाही में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने सड़क के एक ही ओर से अतिक्रमण हटाने भेदभावपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया वही सड़क निर्माण के दूसरे छोर में बने मकानों को बचाने की कोशिश किया जा रहा है। जिसका नगर में विरोध हो रहा है। मकान मालिकों के अनुसार राजस्व विभाग के पटवारी व राजस्व निरीक्षकों ने जो सीमांकन कर मकानों में चिन्ह लगाया है। उसमें भारी गड़बड़ी किया गया है। व वही सड़क के एक छोर में बने मकानों में दो से तीन मीटर अंदर तक अतिक्रमण तुड़वा रहे है। वही दूसरे छोर के मकानों को चिन्हांकित किये जाने के बाद भी छोड़ रहे है।

स्थानीय प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए जिन घरों को तोड़ने के लिए सीमांकन कर चिन्हित किया गया उसमे भी कुछ मकानों को ही तुड़वाया जा रहा है। जबकि कुछ मकान मालिको को अनुचित लाभ देने का काम हो रहा है। जिसको लेकर भारी नराजगी बनी हुई है।

नगरवासियों का कहना है। कि सड़क निर्माण कार्य हो इसमे कोई अवरोध नही है। पर स्थानीय अधिकारियों के द्वारा सड़क के एक ही छोर से अतिक्रमण हटाकर गलत कार्यवाही किया जा रहा है। अगर अतिक्रमण हटाना है। तो बिना भेदभावपूर्ण कार्यवाही के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किया जाए लगानी व आबादी भूमि के फेर में गरीबो के साथ अन्याय किया जा रहा है।

राजस्व अधिकारियों की दोहरी नीति:-एक ओर राजस्व के अधिकारी व गठित टीम सीमांकन के बाद मकानों में चिन्हित स्थल तक मकान तोड़ने की बात कह रहे लेकिन इसमें भी सिर्फ सड़क के एक ही ओर के मकानों को तोड़वा रहे हैं वही कई चिन्हित मकानों को छोड़ रहे है। जिस पर नगर की जनता राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे है। की आखिर सड़क के एक ही छोर से अतिक्रमण हटाकर किसको फायदा पहुंचाया जा रहा है। और क्यों

नगर का दूसरा सबसे वयस्तम मार्ग है। इस मार्ग से तहसील,स्कूल,व वनांचल क्षेत्र के लिए आवागमन का भारी दबाव है। जंहा पर निर्माण कार्य होना है। बावजूद राजस्व अधिकारी अपने ही चिन्हाकित किये गए दूसरी छोर के मकानों को बचाने का काम कर रहे है। व गरीबों के आशियाने को तोड़ने का काम जारी है। जो कि सही नही है।

18 जनवरी को अतिक्रमण हटवाने नगर में धर्मेश श्रीवास्तव नायब तहसीलदार, राकेश प्रधान सीएमओ नगर पंचायत, गुलाबचंद मरकाम राजस्व निरीक्षक भंवरमरा, सुरेंद्र बारले राजस्व निरीक्षक डौंडीलोहारा, रेखलाल देवांगन राजस्व निरीक्षक संबलपुर, सुनील तांडे हल्का पटवारी डौंडीलोहारा, कार्तिक राम पिस्दा पटवारी सुरेगांव सहित सरकारी अमला निकले थे।

सड़क निर्माण एजेंसी व राजस्व विभाग के अधिकारियों से बात करूंगा अतिक्रमण सड़क के दोनों और से हटाया जाएगा और नगरवासियो ने गलत सीमांकन की बात कही है। इस पर जिम्मेदार अधिकारी फिर से निर्माण स्थल पर जाकर देखेंगे में भी अतिक्रमण तोड़ रहे स्थल का मुआयना करूंगा ।

सुरेश साहू :- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंडी लोहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *