
राज्य शासन के मंशानुरूप जिले के स्कूली बच्चों का शतप्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत आज डौंडी लोहारा विकासखण्ड के संकुल अछोली ग्राम कापसी के स्कूल परिसर में जाति प्रमाण बनाने के कार्य का संपादन किया गया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में वर्तमान में कक्षा पहली से कक्षा पाॅचवी तक के शतप्रतिशत बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न शालाओं में शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे है।प्राथमिक अध्ययन काल में ही बच्चो के जाति प्रमाण पत्र बन जाने से शासकीय योजनाओं और उच्च कक्षाओं में अध्ययन करते समय आवश्यकता पड़ने पर यह प्रस्तुत किया जा सके।
संकुल समन्वयक लिलेश्वर कुर्रे के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी निर्देश और जाति प्रमाण निर्माण की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी और आवेदन फार्म को भरने को भरने के प्रक्रिया का अवलोकन करते रहे।
स्कूल में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पालकों में उत्साह और तत्परता थी पालकों ने इस शिविर के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने के सरल प्रक्रिया को सराहा और भविष्य में इस तरह सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया।

जाति प्रमाण निर्माण के लिए आयोजित शिविर में ग्राम के सरपंच लेखराम प्रीतम एवम राजस्व विभाग के पटवारी हेमलाल ठाकुर प्राथमिक शाला कापसी के शिक्षक और प्रधान पाठक उपस्थित रहे।पालकों में निनेंद्र ठाकुर यशवंत ठाकुर नंदकुमार निषाद लीलाधर यादव गुलाबदास मानिकपुरी दिनेश्वर देवांगन टोमन पटेल देवनतीन ठाकुर नंदनी ठाकुर राजेश्वरी पिस्दा चांदनी सेन बिसंतीन ठाकुर हीरालाल बढ़ाई लिलेश आलेंद्र शिवकुमार साहू शारदा काठौर देवशरण देवांगन रोमन साहू राजू लाल अलसरे उपस्थित होकर 38 आवेदन फार्म भरे गए और इस शिविर का लाभ लिए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904