google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश किराड़ समाज की बैठक भिलाई में सम्पन्न

भिलाई – स्थानीय छत्तीसगढ़ प्रदेश किराड समाज के पदाधिकारियों , कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक श्री झापटे निवास , “कमल कुंज ” शांति नगर भिलाई में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के आगामी वार्षिक सम्मेलन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुनील सूर्यवंशी ने बताया कि
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश किराड़ समाज जयेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें
सुभाष चौधरी ( संरक्षक एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष),
श्याम ठाकुर ,( प्रदेश महामंत्री),विजयेन्द्र रोगरे ( प्रदेश महामंत्री),बाल मुकुंद ठाकुर ( प्रदेश महामंत्री ),मुरलीधर सूर्यवंशी , (प्रदेश सचिव ),डॉ. राजकुमार झापटे ( प्रदेश कोषाध्यक्ष ),कृष्ण कुमार गडेकर (प्रदेश संगठन मंत्री ),मनोज ठाकुर ( प्रदेश प्रचार मंत्री),सहित समाज के महिला सदस्यों में
शिवकला चौधरी ,शिखा ठाकुर ,उर्मिला सूर्यवंशी ,
कीर्ति गडेकर , मंजू ठाकुर ,माया ठाकुर ,सविता झापटे ,वेदिका सूर्यवंशी तथा शीतल ठाकुर सहित
बैठक में समाज के अनेक सदस्यगण वर्चुएल रूप से ऑन लाइन व्यवस्था के तहत जुड़कर शामिल हुए।बैठक में ऑन लाइन व्यवस्था के तहत रायपुर से संरक्षक के. के. ठाकुर , भिलाई से प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सूर्यवंशी,दंतेवाड़ा से शामिल 4 सदस्यो में प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्रीलाल झाड़े, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भुत्तु नरवरे, शिवम सुजाने सहित अन्य सदस्य , दल्ली राजहरा से प्रचार मंत्री युवराज ठाकुर , डौंडी लोहारा से प्रदेश प्रचार मंत्री प्रवीण ठाकुर , ऑनलाइन गूगल मीटिंग एप के माध्यम से बैठक मे शामिल हुए ।
बैठक में अनेक बिंदुओं में चर्चा के साथ आगामी वार्षिक सम्मेलन के संबंध में विचार किया गया।आगामी वार्षिक सम्मेलन के लिए संभावित तिथि के रूप में आगामी 19 मार्च 2023 दिन रविवार को तय किया गया है साथ ही इस तिथि पर सामाजिक बंधुओ से चर्चा उपरांत ही वार्षिक सम्मेलन की तिथि निर्धारित(तय) करने की बात हुई है। बैठक में कोरोना-काल में और उसके बाद आकस्मिक रूप से देवलोकगमन करने वाले समाज से जुड़े सदस्यगण तथा उनके परिवार के सदस्यों को 02 मिनट का मौन रख कर मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि देकर बैठक समाप्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *