
जननी जन्मभूमि स्वर्गदपि गरीयसी तथा प्रथम गुरु मां की उपाधि से विभूषित मातृ शक्तियों की भूमिका, बच्चों की शिक्षा दीक्षा संस्कार अनुशासन एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण होती है इसी भाव को संजोए प्राथमिक एवं अंग्रेजी माध्यम माध्यमिक शाला डौंडीलोहारा में मातृ पितृ पूजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नप डौंडी लोहारा,अध्यक्षता मान.विद्या शर्मा जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वय गोपीनारायण साहू अध्यक्ष (प्राथमिक), एवम तुलसी सारंगपुरे (माध्यमिक) विद्यालय की गरिमामय उपस्थिति पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के माता-पिता का बच्चों के माध्यम से तिलक आरती एवं पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किए गए साथ ही साथ बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। विद्यार्थियों की माता पिता अपने सांस्कारिक कार्यक्रम से अपने अभिभूत होकर गदगद व प्रसन्न होकर इस प्रकार के कार्यक्रम संस्कार की सराहना की गई । शिक्षा के साथ अन्य गतिविधि एवं विधा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान व प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह वितरण किया गया। स्काउटिंग के गतिविधि में चयनित बच्चों का सम्मान वह प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने राज्य का प्रतिनिधित्व करने गोल्डन एरो अवार्ड हेतु आगामी 22 फरवरी 2023 हरियाणा के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उक्त कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थी पालको का विशेष सहयोग योगदान रहा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904