google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुण्डरदेही के चारभाठा में कल रामकथा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता

गुण्डरदेही :- ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम चारभाठा में 16, 17, एवम 18 फरवरी को तीन दिवसीय रामकथा महोत्सव रखा गया है। उक्त अयोजन आयोजक समिति श्री राम मानस प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासी चारभांठा के तत्वधान में होगा। प्रथम दिवस रामकथा के शुभारंभ के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिलाअध्यक्ष बलराम गुप्ता होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता गुंडरदेही पत्रकार संघ के अध्यक्ष परस साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भारत साहू होंगे। आपको बता दें कि इस वर्ष राम कथा महोत्सव में श्री राम मानस प्रचार समिति के तत्वधान में समस्त श्रोताओं के लिए भोजन व्यवस्था लंगर के रूप में प्राप्त करेंगे। समिति के संयोजक दिलीप कुमार साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को अपील करते हुए इस रामकथा महाउत्सव में शामिल होने का अपील की है।रामकथा महोत्सव द्वितीय दिवस में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अध्यक्षता बालोद जिला पंचायत के अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में एवं अन्य अतिथि शामिल होंगे। वहीं तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल होंगे। अध्यक्षता जिला भाजपा के महामंत्री विकास जैन करेंगे ।विशेष अतिथि के रुप में अन्य अतिथि भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *