
दल्ली राजहरा — कांग्रेस सरकार के संरक्षण में नक्सलियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के दल्ली राजहरा एवं डौंडी मंडल के तत्वाधान में झरण मंदिर के पास विशाल चक्का जाम किया गया कार्यक्रम में डौंडी एवं दिल्ली मंडल के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए और भारतीय जनता पार्टी के चारों शहीद नेताओ को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष डौंडी मनीष झा द्वारा किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित हुए प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहां कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अराजकता का माहौल है जिस प्रकार से आदिवासी अंचल बस्तर अंचल में नक्सलियों द्वारा चिन्ह अंकित कर सूचीबद्ध कर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मारा जा रहा है यह अत्यंत निंदनीय है छत्तीसगढ़ की सरकार को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रह गया है शायद इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव जाने से रोक रहे हैं और उनकी हत्या की जा रही है नक्सलियों को संरक्षण देने का कांग्रेश पर इसलिए सवाल उठते हैं क्योंकि कांग्रेश के नेता नक्सलियों का इलाज कराने बाहर प्रदेश जा रहे हैं कांग्रेस के नेता रंजीता रंजन राज्यसभा सदस्य नक्सलियों का अपना भाई बताते हैं ऐसे कृतियों के कारण कांग्रेस की सरकार एवं यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के जनता से माफी मांगना चाहिए ।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलामंत्रीगण जयेश ठाकुर ,अनिता कुमेटी तथा राधिका भारद्वाज , मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी , प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी मोर्चा देवेंद्र महला ,आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ,मीडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल सहित अन्य नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सफाया होने की रिपोर्ट आने से कांग्रेस पार्टी घबरा गयी है तथा बस्तर के कद्दावर भाजपा नेताओं को टारगेट कर हत्या होने की घटना हो रही है। प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर सत्ता में आयी कांग्रेस पार्टी को मालूम हो गया है कि विधानसभा के आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सरकार से मुक्त करने वाली है इसलिए घबराहट में ये सब कर रही है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा , दल्ली मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कासिम कुरेशी , मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह गुड्डू , अजय चौहान, टिकेंद्र साहू , सुजीत झा ,संजीव सिंह , विशाल मोटवानी , रमेश जैन, सुरेश जयसवाल , हितेश डोंगरे , अब्दुल इब्राहिम, भीखी मर्सिया , भूपेंद्र श्रीवास, बॉबी छतवाल ,धर्मेंद्र गाडियोग , महेश पांडे, हेमंत गौतम, सुभद्रा ठाकुर ,गीता मरकाम, उषा आस्टिकर ,मनजीत कौर ,राजू साहू ,बिन्नी शर्मा , ललिता साहू, ममता नेताम ,प्रमिला पारकर, जनार्दन सिंगरौल , रुपेश नायक , विजय डड़सेना ,राजेश काम्बले ,प्रकाश आर्य ,मितेन्द्र वैष्णव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904