
भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर गुंडरदेही विधानसभा में सोमवार को मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपाइयों के साथ-साथ आवासहीन हितग्राहियों ने संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के निवास का घेराव करने पहुंचे। लगभग 1500 की संख्या में पहुंचे भाजपाइयों को पुलिस ने रोकना चाहा पर भाजपाइयों व हितग्राहियों के आक्रोश के आगे बैरिकेड भी धराशाई हो गए। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ एसडीएम रश्मि वर्मा तहसीलदार ममता टावरी नायब तहसीलदार दीपक चंद्राकर ने पुलिस टीम के साथ भाजपाइयों को रोकने का भरपूर प्रयास किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के प्रभारी नगर निगम रायपुर के पूर्व सभापति एनआरडीए के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया। संजय श्रीवास्तव ने संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद पर घर में मुंह छुपाने की बात कहते हुवे। राज्य सरकार पर आवास हीन जनता के आवास का पैसा रोकने का आरोप लगाते हुवे संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद को आक्रोशित जनता के बीच चुनौती देते हुवे कहा की आज आप जनता के परेशानी सुनने के बजाए मुंह छुपाकर बैठे है। विधानसभा चुनाव के बाद यही जनता आपको को कार्यमुक्त कर आपको आपके घर में बैठा देगी।
ज्ञात हो की निवास घेराव को जा रहे संजय श्रीवास्तव,विश्वास गुप्ता, ओसाभ यादव,पंकज चौधरी देवेंद्र जोशी, टुमन साहू श्री कांत सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को झुमाझटकी में हल्के चोटे भी आई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के सी पवार,विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार,पूर्व विधायक राजेंद्र राय,वीरेंद्र साहू,बालमुकुंद देवांगन,जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु, प्रमोद जैन,अश्वनी यादव,ठाकुर राम चंद्राकर, वरिष्ठ नेता चेमन देशमुख,सालिक देशमुख, टोमान साहू,जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, चंद्रहास देवांगन,संध्या भारद्वाज, मोंटी यादव,मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी,प्रणेश जैन,तीनेश्वर बघेल,विश्वास गुप्ता, पवन सोनवर्षा,सौरभ चोपड़ा, थानसिंह मंडावी,निरंजन साहू,सुरेश केशवानी ,ओसाब यादव, पंकज चौधरी विशु तिवारी टुमन साहू,श्रीकांत वर्मा,देवेंद्र साहू विशु तिवारी,श्याम सुंदर साहू, बेटू गोस्वामी,ऋषभ शर्मा,अभिजीत शर्मा,आयुष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904