
बैडमिंटन क्लब डौंडीलोहारा के तत्वावधान में *राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 24 फरवरी 2023 से 26 फरवरी 2023* तक होने जा रहा है यह टूर्नामेंट दो भागों में विभाजित किया गया है।पहला भाग 40 वर्ष से कम आयु वाले युगल तथा दूसरा समूह 40 वर्ष से अधिक आयु वाले युगल।

प्रत्येक आयु समूह वाले के लिए प्रथम पुरस्कार ₹11001 स्वर्गीय रविंद्र भेड़िया जी की स्मृति में माननीय मंत्री महोदय श्रीमती अनिल भेड़िया कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किया जाएगा तथा प्रत्येक आयु समूह को द्वितीय पुरस्कार 7001₹ अरिहंत डेवलपर्स के सौजन्य से श्री प्रभात जी डोसी द्वारा एवं गुरुदेव प्रॉपर्टी बालोद द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी द्वारा जेके लक्ष्मी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी जो इस टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर हैं।
यह टूर्नामेंट 24 फरवरी 2023 से 26 फरवरी 2023 तक संपन्न होंगी प्रतियोगिता प्रतिदिन संभवत शाम 5:00 बजे प्रारंभ कर दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी 22 फरवरी 2023 तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं।इस टूर्नामेंट में प्रत्येक आयु समूह से केवल 32 – 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा तथा प्रतियोगिता हेतु निर्धारित पंजीयन शुल्क 1000₹ निर्धारित की गई है। जिस खिलाड़ी को भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना है वे नियत तिथि तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
यह प्रतियोगिता स्थानीय इंडोर सिंथेटिक स्टेडियम डौंडीलोहारा में संपन्न किया जाएगा। इस टूर्नामेंट को संपन्न कराने के लिए बैडमिंटन क्लब डौंडीलोहारा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण, गणमान्य नागरिक,भूतपूर्व खिलाड़ी, नगर पंचायत के पदाधिकारी ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों,व्यवसायियों, कर्मचारियों, युवा साथियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904