google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिकारी मंडाई के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा/डौंडी

दिनांक 21/02/2023 दिन मंगलवार को श्री शिकारी बाबा मंडाई उत्सव समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय मंडाई कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे शामिल हुए। सर्वप्रथम शिकारीबाबा की पावन धरा में मुख्य अतिथियों द्वारा शिकारीबाबा का पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर मंडई की शुभारंभ की गई। विक्रम धुर्वे ने कहा शिकरी बाबा उत्सव समिति द्वारा मंडाई का आयोजन प्रति वर्ष बहुत ही भव्य तरीके से किया जाता है जिसमे हजारों की संख्या में भक्तजन शिकारी बाबा के दर्शन के लिए आते है। प्रति वर्ष रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है ।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में संजीव सिंह (अध्यक्ष भाजयुमो दल्लीराजहरा)
मेवा पटेल (समाजसेवी) महेंद्र (महामंत्री भाजपा दल्लीराजहरा)सुमित जैन (युवा नेता भाजपा) आशीष गुप्ता, समिति के अध्यक्ष जीवन साहू,अश्वनी जायसवाल नरसिंह यादव,दिनेशबुंदेली,नकुल देवांगन सुनील,जगदेव सिंह डामन,रंजीत शर्मा वा श्री शिकारी बाबा मंडाई समिति के सभी सदस्य व वार्ड नंबर 5 के नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *