google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा ने विधायक देवेन्द्र व किस्मत को सौंपा ज्ञापन

मांगों के समर्थन में बाईक रैली आज

सरायपाली:– पुरानी पेंशन लागू करने हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की मांग को लेकर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक किस्मत लाल नंद एवं अध्यक्ष वन विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन विधायक बसना राजा देवेंद्र बहादुर सिंह को मोर्चा के प्रांतीय सह संयोजक सुधीर प्रधान, रुपानंद पटेल,पूर्णानंद मिश्रा,नरोत्तम चौधरी, ब्लॉक संयोजक सरायपाली ललित कुमार साहू, लव कुमार पटेल, बसना अरुण कुमार प्रधान, नीलाम्बर नायक, पिथौरा महेंद्र चौधरी, के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया.
प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान कहा कि शिक्षक एलबी संवर्ग के प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए पेंशन निर्धारण और पेंशन हेतु अहर्कारी सेवा केंद्र की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष किया जाए। सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर जन घोषणा पत्र अनुसार क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने की मांग रखी गई.मांगों पर माननीय विधायक द्वय द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन देते हुए अनुशंसा पत्र लिखी गई। प्रतिनिधिमंडल में सादराम अजय, विजय धृतलहरे, विजय प्रधान,गौरी शंकर पटेल, शिशुपाल प्रधान,अनूप नायक, गजेंद्र नायक ,पवन यादव, नरेश बारीक, खिरोद्र जेरी, लोकेश पात्र,दरश राम पटेल,जोगीलाल पटेल, देवेंद्र भोई,अश्विनी बारीक, दामोदर दास, शशिभूषण रावल ,महेश पटेल, चिंतामणि भोई,सत्य कुमार नायक , चरण सिंग साहू,केदार प्रधान,चंद्रशेखर चौधरी,घनश्याम पटेल सहित शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
जिले में आज बाइक रैली पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा द्वारा कल सभी जिला मुख्यालय में रैली धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है महासमुंद जिला मुख्यालय में कल मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मांगों के समर्थन में बाइक रैली निकाली जाएगी. मोर्चा के ब्लॉक संयोजक संयोजक द्वारा सभी को बाइक से महासमुंद पहुंचने की अपील की गई. उक्ताशय की जानकारी सरायपाली ब्लॉकसंयोजक ललित कुमार साहू एवं लव कुमार पटेल द्वारा संयुक्त रूप से दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *