google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए युवा समाजसेवी रूपेश कुमार

सरायपाली नयागांव में स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके द्वितीय दिवस में युवा समाजसेवी रुपेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।समिति एवं ग्राम वासियों के द्वारा युवा समाजसेवी रुपेश कुमार का आतिशबाजी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया साथ ही नशे से दूर रहने की समझाइश दी। आयोजन समिति ओर समस्त ग्रामवासियों को इस आयोजन के लिए बधाई दिये साथ ही नगद राशि देकर प्रोत्साहन किया। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय अंपायर मुकेश साहू ,प्रहलाद कन्हेर, मोहन नंद,जितेंद्र नायक,सुशील मटारी,रामकृष्ण ,अजय पात्रे, अक्षय प्रधान,प्रहलाद यादव, नंदू मटारी ,भवान मटारी, सुदाम मटारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *