Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सामाजिक कार्यों के लिए निशुल्क बर्तन सेट उपयोग हेतु उपलब्ध – रैना


सरायपाली नगर के वार्ड क्रमांक 8 में सार्वजनिक उपयोग हेतु सामाजिक कार्यों के लिए बर्तन वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद एवं सभापति हरदीप सिंह रैना के द्वारा वार्ड की साईं सेवा समिति को दिया गया
पार्षद एवं सभापति हरदीप सिंह रैना ने बताया की उनके द्वारा पूर्व में वार्ड के टावर पारा मोहल्ले में मां शारदा सेवा समिति को भी बर्तन का सेट दिया गया है जो कि वार्ड में भंडारा शादी विवाह या अन्य सामाजिक कार्यों में निशुल्क उपलब्ध हो रहा है इसी तरह वार्ड की साईं सेवा समिति के सदस्यों को पंचवन मार्ग मोहल्ले में बर्तनों का सेट दिया गया है जिससे मोहल्ले एवं वार्ड के लोगों को शादी विवाह एवं समाजिक कार्यों में निशुल्क बर्तन उपलब्ध हो सके, पार्षद रैना ने बताया क्योंकि वार्ड में अधिकतर गरीब तबके के लोग रहते हैं शादी विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यों में इन सब बर्तनों को किराए से लाने पर खर्च का बोझ बढ़ता है वार्ड को आत्मनिर्भर बनाने का हमारा सतत प्रयास है वार्ड में शादी-ब्याह ने सामाजिक कार्य हेतु टाउन हॉल निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही साथ टाउन हॉल में कुर्सियों की व्यवस्था पार्षद निधि से की गई है वार्ड क्रमांक 8 में शादी ब्याह अन्य सामाजिक कार्यों को संपन्न करना आसान हुआ है अन्य वार्ड के लोग भी हमसे संपर्क कर इस निशुल्क सेवा का लाभ ले रहे हैं, साईं सेवा समिति के संचालक सुभाष नाग ने बताया पंचवन मार्ग मोहल्ले में बर्तनों के सेट उपलब्ध होने से मोहल्ले वासियों को वार्ड वासियों को बहुत से सामाजिक कार्यों को पूर्ण करने में आसानी होगी हम वार्ड पार्षद हरदीप सिंह रैना जी को बर्तनों के इस अनुदान के लिए धन्यवाद देते हैं वार्ड में उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय है साईं सेवा समिति को जो बर्तन प्राप्त हुए हैं वार्ड पार्षद की मंशा अनुसार कोई भी व्यक्ति है किसी भी सामाजिक कार्य हेतु निशुल्क हमसे संपर्क कर यह बर्तन प्राप्त कर सकता है किसी भी बड़े से बड़े शादी विवाह के कार्यक्रम में जितने बर्तन की आवश्यकता होती है उससे अधिक बर्तन हमें प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *