
गुंडरदेही बड़ी खबर
हिंदू जागरण संत पदयात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न ,बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए कलेक्टर व एसपी से मिलकर संगठन ने दिया धन्यवाद

गुंडरदेही : – बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बलराम गुप्ता के नेतृत्व में आज एक संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर वा पुलिस अधीक्षक से मिला वा बालोद जिला में मां बमलेश्वरी धाम से निकले साधु-संतों की हिंदू जागरण संत पदयात्रा के सफलता पूर्वक संपन्न होने वा बेहतर व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन वा पुलिस विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया आज बालोद जिला के कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ भेंटकर की व पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस भी भेंट स्वरूप दी। विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला के नेतृत्व में यह यात्रा 11मार्च से 15 मार्च तक बालोद जिला में रहा वा संतोबने पद यात्रा की वा कुछ जगहों पर धर्म सभा की बालोद जिले की डौंडीलोहारा, बालोद, गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय सहित मुख्य मार्गों के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासनिक व्यवस्था,सुचारू रूप से मार्ग में पद यात्रा की सुरक्षा वा आवागमन के लिए पुलिस विभाग की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी वही राजस्व विभाग की ओर से एसडीएम,तहसीलदार, पुलिस एसडीओपी लगातार यात्रा मार्गो में पेट्रोलिंग मॉनिटरिंग करते रहे। जिससे व्यवस्था में कोई रुकावट नहीं आया व संत यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया आज जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राज सोनी गुण्डरदेही प्रखंड के अध्यक्ष भारत साहू डौंडीलोहारा प्रखंड अध्यक्ष ढाल साहू, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक समरसता प्रमुख परस साहू, गुंडरदेही प्रखंड के बजरंग दल के संयोजक हिमांशु महोबिया ने मुलाकात की
विहिप संगठन नेताओं ने जिला कलेक्टर से इस मुलाकात में कुछ महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की वा कुछ विषयों को चर्चा के समय सामने रखा कलेक्टर ने संगठन नेताओं की बात सुनी व निराकरण की बात की

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904