Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आजादी के 75 साल बाद किसी विधायक को अपने बीच पाकर गदगद हुए गस्तीडीपावासी

विधायक ने सामुदायिक भवन के लिए 6.50 लाख, रंगमंच के लिए 2.50 लाख रुपए की घोषणा की

सरायपाली:- अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किस्मतलाल नंद जनसंपर्क के दौरान सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम गस्तिडीपा (कापूडीह) पहुंचे। आजादी के 75 साल बाद पहली बार किसी विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से पंच भगवानो यादव द्वारा गांव तक बारहमासी पक्की सड़क, रंगमंच भवन, सामुदायिक भवन एवं पेयजल समस्या के निदान संबंधी मांग पत्र सौंपी गई। जिस पर विधायक नंद जी ने गांव में सामुदायिक भवन के लिए 6.50 लाख रुपये, रंगमंच भवन के लिए 2.50 लाख रुपये की घोषणा की एवं पहुंच मार्ग के लिए डब्ल्यूबीएम सड़क मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए जिला पंचायत सीईओ से बात कर निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ में यह भी कहा कि कापुडीह से गस्तीडीपा तक पक्की सड़क बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। विधायक नंद ने दुर्गापाली सरपंच को पेयजल एवं पहुंच मार्ग संबंधी प्रस्ताव बनाकर तत्काल जिला पंचायत एवं पीएचई विभाग को भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हमारे मुख्यमंत्री आगामी वर्ष से 2800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा भेंट मुलाकात के दौरान कर चुके हैं। किसानों को रबी में धान के बदले में गेहूं, सरसों, चना, मूंग फसल लेने की सलाह दी। साथ में कहा कि हमारी सरकार कोदो, कुटकी एवं मड़िया के लिए भी समर्थन मूल्य घोषित कर चुकी है। इसे भी धान की तरह समर्थन मूल्य में खरीदने की व्यवस्था की गई है। भंवरपुर में तो एक किसान ने 100 एकड़ में मड़िया की खेती की है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सड़क मार्ग नहीं होने के कारण से बच्चों को पगडंडी से होकर स्कूल जाना पड़ता है जिसमें काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों की मांग पर यहां प्राथमिक स्कूल खोले जाने का आश्वासन भी दिया। साथ में महिलाओं की मांग पर हैंड पंप खनन करवाने की भी घोषणा की गई। विधायक ने यह भी बताया कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आजादी के 75 साल बाद भी यहां कोई विधायक, सांसद या अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। उन्हें यह जानकारी हुई तो गस्तीडीपा आने की इच्छा थी मगर बीच में कोरोना की वजह से नहीं आ पाए। आज यहां आकर लोगों से मिलकर काफी अच्छा लग रहा है। यहां के लोग काफी मेहनती एवं स्वावलंबी हैं। ग्रामीणों ने इस अवसर पर विधायक को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है। ग्रामीण शंभूनाथ यादव ने बताया कि आजादी के 75 साल तक इस गांव में न तो कोई विधायक पहुंचा था और न ही कोई सांसद पहुंचा है। पहली बार अपने गांव में विधायक को पाकर विश्वास नहीं हो रहा है। विधायक जी ने इस अवसर पर ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं उनके सुख-दुख एवं शिक्षा दीक्षा पर चर्चा किये। इस अवसर पर सादराम पटेल, ग्राम पंचायत दुर्गापाली सरपंच प्रतिनिधि श्यामसुंदर सारथी, रोहिना सरपंच प्रतिनिधि चूड़ामणि साहू, सागरपाली सरपंच प्रतिनिधि लालचंद अग्रवाल, सहकारी समिति अध्यक्ष दुखीश्याम पटेल, सहकारी समिति बडेसाजापाली अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, पूर्व जनपद सदस्य सोहन पटेल, चिंतामणि विशाल, कमलेश साहू रामकुमार नायक, पंच भगवानो यादव वरिष्ठ ग्रामीण शंभूनाथ यादव सखाराम,आत्माराम , संतराम , करमुलाल, रघुराम, रामप्रसाद, डोलचंद, जोहन लाल,भानुप्रताप, नारद, नारायण,भुवनेश्वर, राजेश, मुन्ना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद ने किया आभार व्यक्त भगवानो ने की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *