Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अवैध शराब बेचने वालों पर देवरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,आज भी एक आरोपी को पकड़ा वही 3 माह में 78 मामले दर्ज किए

डौंडी लोहारा : – अवैध रूप से थाना देदरी क्षेत्र में अधिक मात्रा में शराब बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की घारा 34 (2) के तहत्‌ की गई कार्यवाही। आरोपी के पास से 35 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2800, रूपये को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद डा. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर के मार्गददन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चुतर्वेदी पर्यवेक्षण में जिला बालोद के थाना/ चौकी क्षेत्रों में अवैध रूप से जराब बिकी करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर निरीक्षक अरूण नेताम थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व में दिनांक 21.03.2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नाहंदा बाजार चौक होटल के पास शराब बिकी करने कि सूचना पर होटल के पास घेराबंदी कर पकडने पर नाम पता पूछने पर तामेश्वर कुमार पिता स्व. परदेशे राम पटेल उम्र 25 का साकिन नाहंदा, थाना देवरी, जिला बालोद के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शरब किमती 2800 रू0 बरामद कर कब्जा पुलिस लेकर थाना देवरी में आरोपी के विरूद्ध अप0क0 92 / 2023 धारा 34(2) आब.एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एवं थाना स्टाप प्र.आर. रामप्रसाद गजबिहे, आर, अजय सिन्हा, आर, क्शिन पटेल की किए भूमिका रही है। थाना देवरी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिकी करने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध विगत 03 महिने के अंदर 78 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिकी करने वालो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है। अप0क0 92,// 2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी का नाम – तामेश्वर पटेल पिता स्व, परदेशी राम पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन नाहंदा, थाना देवरी जिला बालोद (छ0ग0) बरामद सामग्री35 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2800,// रूपये। 

अवैध शराब को लेकर देवरी थाना ने ऐसे मामलों में लिप्त रहने वालो के खिलाफ महज 3 माह के अंदर 78 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की हे। जिसमे अवैध शराब बेचने वालो के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले शामिल है। वही थाना प्रभारी अरुण नेताम के नेतृत्व में देवरी पुलिस अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ धरपकड़ करने मुहिम भी चला रहे है।

देवरी थाना प्रभारी अरुण नेताम ने कहा की अवैध शराब परिवहन करने,बिक्री करने,सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगा वा ऐसे लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जा रहा हे। पुलिस जवान थाना क्षेत्र में सभी गैर कानूनी कार्यों में लिप्त लोगो की धरपकड़ कर रहे हे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *