
रिपोर्टर-सुरेश कुमार गुप्ता – महासमुंद
सरायपाली पुलिस की कार्यवाही
महासमुंद- पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबीर सूचना मिला की बोलेरो पिकअप में कबाड़ी सामान भरकर उड़ीसा तरफ से रायपुर की ओर जा रहा है कि सूचना पर स्टाफ रवाना होकर पदमपुर रोड ओवर ब्रिज के पास NH 53 में जाकर घेराबंदी किए जहां एक बोलेरो पिकअप क्रमांक OD 17 Z 4108 को रोककर चालक से पूछताछ किया चालक ने अपना नाम सूरज राणा पिता केशबो राणा 28 साल गांव ग्रीनजेल थाना सोहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा का होना बताया तथा पिकअप में कबाड़ी समान वाहनों के पार्ट्स लोहा, टिना , बर्तनों के टूटे हिस्से थाली, होना पाया गया जिससे पूछताछ करने पर कबाड़ी से भरा सामान परिवहन करने के संबंध में कोई कागजात नही होना बताया जो चोरी का समान होने के संदेह में आरोपी के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त पिकअप सहित कबाड़ी सामान वजन 2925 किलोग्राम कबाड़ समान लोहा टीना जुमला कीमती 539725 रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में ,

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904