Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए कबाड़ पुट्ठा (कार्टून) के नीचे छिपाकर ले जा रहे था गांजा,पुलिस ने पकड़ा

आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए कबाड़ पुट्ठा (कार्टून) के नीचे छिपाकर ले जा रहे था गांजा

ट्रक व गांजा की कीमत लगभग 32 लाख रूपये

सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक ashok Leyeand ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द छत्तीसगढ़ होते हुये महाराष्ट्र की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया।

महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से एक ashok Leyland ट्रक क्रमांक MH 45 AF 2723 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन ट्रक को एन.एच. 53 रोड दिनेश ढाबा के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) अमरनाथ  मालवे पिता अभिमन्यु मालवे  40 वर्ष सा. वार्ड न. 17 दिल्ली रोड पेट्रोल पंप शिव कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर लुधियाना थाना धावा जिला लुधियाना, पंजाब हाल अपलोज थाना सालवार बस्ती जिला सोलापुर महाराष्ट्र का होना बताये।

ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा और बताया कि ट्रक में कबाड़ी पुट्ठा (कार्टून) लोड है जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में ट्रक के पीछे ट्रॉली में भरी कार्टून को हटाकर देखने पर चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 04 प्लास्टिक बोरीयों में 25/25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 100 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2000000 रूपये तथा एक ashok Leyland ट्रक कीमती 1200000 रूपये कुल जुमला कीमती 3200000 रूपये को वाहन सहित जप्त किया गया।

आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र व पंजाब ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया जा रहा है।

*यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, सऊनि सनातन बेहरा, प्रआर. बोधकुमार पटेल आर. हेमन्त नायक, संदीप भाई, चितरंजन प्रधान, सुशांत बेहरा, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, युगल पटेल, दासरथी सिदार, जीवर्धन बरिहा एवं थाना सिंघोडा की टीम के द्वारा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *