Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नपा अध्यक्ष अमृत ने किया सी,सी, सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन , वार्ड वासियों ने जताया आभार

सरायपाली नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 1 भंवरपुर रोड पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के बाजू में वार्डवासियों की मांग पर पार्षद दुर्गा खीरचंद बारी के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल व वार्ड वासियों की उपस्थिति में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सीसी रोड वार्ड के भंवरपुर रोड पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के बाजू से लेकर मिनीकेतन साहू ,रवि बेहरा, अशोक के घर व विक्की दास के घर तक बनेंगी । विगत कई वर्षों से सड़क की मांग करते आ रहे वार्ड वासियों के साथ नितेश गुप्ता ने बताया कि यहां सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में दिक्कतें आती थी।अब जब सीसी रोड बनने से बरसात के दिनों में आने -जाने में वार्ड वासियों को कोई परेशानी नहीं होगी। आज के भूमि पूजन के अवसर पर नपा अध्यक्ष अमृत पटेल ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं पानी सड़क के साथ ही प्राथमिकता के साथ वार्ड में सुविधा के लिए शुरू से प्रयास किया जा रहा है। वार्ड वासियों के द्वारा सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन के साथ ही मांग पूरी होते देख खुशी का इजहार करते हुए वार्डवासियों ने पार्षद दुर्गा खीरचंद बारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल का आभार जताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *