google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हवन-पूजन के साथ महाभंडारा का आयोजन

सरायपाली प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त व पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव शहर सहित अंचल के मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी के बाद एक बार फिर रामभक्त उत्साह में दिखाई दिए। जन्मोत्सव को भव्य और खास बनाने के लिए कई आयोजन भी किए गए। सुबह से हनुमान का दर्शन , पूजन करने भक्तों का तांता लगा रहा।
वन विभाग परिसर दक्षिण मुखी मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के सुरेश गुप्ता ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं प्रातः अभिषेक, विशेष श्रृंगार जन्मोत्सव आरती के पश्चात हवन – पूजन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती दोपहर 12 बजे विशाल आम भंडारा व महाप्रसादी वितरण किया गया। जबकि जन्मोत्सव के पूर्व संध्या से ही भक्तों द्वारा लगातार हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा था। वहीं शहर सहित अंचल के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड और महाआरती , अष्टप्रहरी सहित अन्य आयोजन किये जा रहें हैं। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि दक्षिण मुखी हनुमान का विशेष प्रभाव होता है वर्षों पुरानी प्राचीन मूर्ति है जिनका प्रभाव अलग है मन से मांगी मुराद हनुमान जी अवश्य पूर्ण करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *