Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी बछड़ा, गौसेवक युवकों ने दिखाई मानवता कराया इलाज

डोंडी —डोंडी नगर पंचायत के बांधिया पारा मार्ग पर रामा पांडे के बछड़े को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। बछड़ा पूरी तरह घायल हो गई थी,और जमीन पर लड़खड़ा कर गिर गई थी। मौके पर तत्काल डोंडी नगर के गौ सेवक युवाओं ने सड़क से बछड़ा उठा कर पास पड़ी खाली जगह पर ले आये,इलाज के लिए पशु चिकित्साधिकारी को फोन कर बछड़ा के बारे में बताया। मौके पर जानकारी के बाद मौके पर पशु डॉक्टर ठाकुर ने बछड़ा का इलाज किया। डाक्टर आने से पहले युवाओं ने बछड़े की एक पैर से निकल रहे खून को बहता देख तत्काल पट्टी बांध कर बछड़े को पानी पिलाया व राहत देने की व्यवस्था की। मददगार बने डोंडी नगर के युवा,शिवम दुबे, निखिल अग्रवाल,हिमांशु सहित अन्य युवा भी मौजूद रहे।घायल बछड़े को बचाकर मानवता का परिचय दिया। उसका इलाज कराने के बाद बछड़े को युवाओं द्वारा घर तक छोड़ा गौ माता की सेवा कार्य के इस काम की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। लोगों को कहना है कि उन्होंने मानवता के साथ आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *