
बालोद :- अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार भगत, थाना प्रभारी बालोद एवं एस.डी.ओ.पी कार्यालय बालोद के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष टीम तैयार किया गया। दिनांक 12/05/2023 को प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार भगत के द्वारा शहर में पेट्रोलिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पाकुरभाट में एक व्यक्ति अपने दुकान में अधिक मात्रा में शराब रखकर शराब बिकी करने कि सूचना पर ग्राम पाकुरभाट में रेड कार्यावाही कर घेरावंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम सागीर उर्फ सगीरूददीन पिता बशीरूद्वीन उम्र 58 साल साकिन पाकुरभाठ थाना व जिला बालोद के जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 120 नग कुल 21.600 ब्लक लीटर कीमती 9600 को बरामद कर थाना बालोद में अप.क 218/2023 धारा 34(2)क आवकारी एक्ट कायम किया कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। अपराध कमांक 218/2023 धारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट आरोपी का नाम सागीर उर्फ सगीरूददीन पिता वशीरूद्वीन उम्र 58 साल साकिन पाकुरभाठ – थाना व जिला बालोद बरामद सामग्री. देशी प्लेन शराब कुल 120 नग कुल 21.600 ब्लक लीटर कीमती 9600 रूपये उक्त आरोपी पूर्व से थाना वालोद का निगरानी बदमाश है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904