

बालोद – संकल्प पुरी ने जगन्नाथ पुरी ओडिसा में मचाया धमाल जिता दो इंटरनेशनल पुरुस्कार, क्लासिकल और बॉलीवुड की बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया श्री जगन्नाथ धाम महोत्सव इंटरनेशनल म्यूसिक ,डांस फेस्टिवल कॉम्पिटिशन व ऑर्गनाइजर उत्कल युवा संस्कृतिक संघ कटक के तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे अलग अलग राज्यो से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया था ,जिसमे बालोद के संकल्प पुरी ने सब जूनियर कीबोर्ड पिआनो क्लासिकल और मॉडर्न कटेगरी में भाग लिया और दोनों ही कैटेगरी में अपना प्रथम इंटरनेशनल एवार्ड अपने नाम किया..उन्होंने अपने हाथों के उंगलियों से ऐसे धुन बजाया की पूरे जजेस व श्रोता झुमने लग गए…आपको बता दे संकल्प पुरी ने 2 बार नेशनल एवार्ड पहले भी अपने नाम कर चुके है। संकल्प पुरी दुर्ग तराना म्यूजिक एकेडमी से हैं जिनकी गुरु मिस अर्पिता कर है। जो खुद सारे गा मा पा और कई ऐसे जी बंगला म्यूजिक शो में भाग लेकर अपना नाम बना चुकी है।
सकंल्प पुरी ने अपने माता पिता के साथ साथ अपने नगर बालोद अपने राज्य छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904